अधिक जानकारी के लिए, कृपया हमारे पुराने वेबसाइट www.kharagpurworkshop.org पर जाएँ
अधिसूचना संख्या P/R/14/F/100/PV/Act Appr. दिनांकित 12.08.2009 की अधिनियम प्रशिक्षुओं 2009 के परिणाम
खड़गपुर कारखाना का प्रारूप मतदाता सूची
सन 1898 में स्थापित बंगाल नागपुर रेलवे का यह एक छोटा सा मरम्मत कारखाना आज विकसित होकर भारतीय रेल के वृहत मरम्मत कारखाने के रुप में उभरा है। यह भारतीय रेल का एक अनूठा कारखाना है जिसमें सभी प्रकार के बड़े गेज वाले रोलिंग स्टाॅक यथा डीजल लोकोमोटिव, विद्युत लोकोमोटिव, सवारी गाड़ियाॅ, मालडिब्बे, ई0एम0यू0 एवं डीजल और स्टीम क्रेन इत्यादि की संपूर्ण मरम्मत की जाती है।

इस कारखाने में चलस्टाॅक के सामान एवं पुर्जो का भी वृहत संख्या में निर्माण शुरु किया गया है। इसके अलावा डीजल आवधिक मरम्मत कर्मशाला में ट्रैक्सन मशीनों की री-वाइंडिंग के साथ-साथ काॅयल निर्माण कार्य की सुविधा है। इस कारखाने से जुड़े पर्यवेक्षक प्रशिक्षण केन्द्र में डीजल लोको ड्र्ाइवरों के प्रशिक्षण हेतु अनुरुपक की व्यवस्था है।
गुणवत्ता नीति
यात्री डिब्बों, ई.एम.यू मोटर और ट्रेलर डिब्बों, वैगन, डीजल और इलेक्ट्रिक इंजनों और उनके पूजोंर् की आवधिक मरम्मत में हमारे ग्राहक की गुणवत्ता और डिलीवरी आवश्यकताओं से भी अधिक अच्छा कायर् करना तथा हमारे गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली में सतत् उन्ऩयन करना ।
गुणवत्ता उद्देश्य
- अपने ग्राहकों की संतुष्टि को सुनिश्चित करना, जो मरम्मत के बाद ओवरहाल विश्वसनीयता में सुधार के माध्यम से परिलक्षित हो ।
- उपकरणों का निरीक्षण, प्रक्रिया नियंत्रण और कर्मचारियों की क्षमता के सतत् उन्ऩयन से तैयार सामग्री के अस्वीकरण में कमी ।
- ग्राहकों की पूवर् वणिर्त आवश्यकताओं के अनुसार उत्पाद में सतत् उन्ऩयन एवं नई पद्धति द्वारा ग्राहकों को प्रसन्न करना ।
- खड़गपुर कारखाने के प्रत्येक इकाई के लिए स्थापित गुणवत्ता लक्ष्य को प्राप्त करना ।
खड़गपुर कारखाने के इतिहास की मुख्य झलकियाँ
- सन 1898 में खड़गपुर कारखाना स्थापित किया गया।
- सन 1903 में वाष्प इंजनों की आवधिक मरम्मत आरंभ की गई।
- सन 1917 में मालडिब्बा मरम्मत का कार्य शुरु किया गया।
- सन 1963 में पहले डीजल लोको की आवधिक मरम्मत का
कार्य शुरु किया गया। - सन 1985 में विद्युत लोको की आवधिक मरम्मत शुरु की गई।
- सन 2004 में खड़गपुर कारखाने को आई0एस0ओ0 9001:2000 प्रमाण-पत्र से नवाजा गया ।
पत्राचार का पता
मुख्य कार्य प्रबन्धक
खड़गपुर कारखाना, द0पू0रेलवे
खड़गपुर-721301,
जिला-मिदनापुर (पश्चिम)- 721301
उदय कुमार मिश्र, आई. टी. केन्द्र, खड़गपुर वर्कशॉप द्वारा विकसित और संचालित
अनुमति के बिना इस साइट की सामग्री को कॉपी करने पर अपराधी अपने खिलाफ कानूनी कार्रवाई आमंत्रित कर सकते हैं.